Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रसायन विज्ञान - शब्दावली Chemistry-Glossary

Chemistry Glossaries Definitions Chemical Name

Chemistry Glossaries रसायन शब्दावली2 समुद्र जल- लवणीय स्वाद का द्रव, जिसमें 96.4% जल, 2.8% नमक, 0.4% मैग्नीशियम आयोडाइड तथा 0.2% मैग्नीशियम होता है। सिलिका - कठोर अविलेय श्वेत उच्च गलनांक का ठोस, जो मुख्यत: SiO2 से बना होता है। सिलिकन - अधातु, जिसका उपयोग कम्प्यूटर की इलेक्ट्रॉनिक चिप्स बनाने में होता है। सोडियम वाष्प लैम्प - एक गैस विसर्जन, लैम्प, जिसमें सोडियम वाष्प का प्रयोग किया जाता है। मृदु जल - जल, जो साबुन के साथ अधिक मात्रा में झाग उत्पन्न करे। विलेयता - किसी पदार्थ की वह मात्रा, जो निश्चित ताप पर, 100 ग्राम विलायक को संतृप्त करने के लिए आवश्यक होती है, पदार्थ की विलेयता कहलाती है। साबुनीकरण - वसा को सोडियम हाइड्रॉक्साइड की उपस्थिति में गर्म कर विघटित करने की क्रिया। साबुन में नमक मिलाने से उसकी घुलनशीलता कम हो जाती है। स्टेनलेस स्टील - इसमें 89.4% लोहा, 10% क्रोमियम, 0.25% कार्बन तथा लगभग 0.35% मैंगनीज होता है। यह जंगरोधी है। स्टील -स्टील में कार्बन की प्रतिशत मात्रा 0.25 से 1.5 तक होती है। उर्ध्वपातन - वह प्रक्रम, जिसमें कोई ठोस गर्म करने पर बिना...

Chemistry Glossaries and Definition Acid rain

                                         रसायन विज्ञान - शब्दावली (Chemistry-Glossary) अम्ल वर्षा (Acid Rain) - यह मुख्यतः वायुमण्डलीय SO2 से H2SO4 बनाने तथा NO2 से NSO3 बनाने और इन अम्लों के वर्षा के पानी में घुलकर पृथ्वी पर बरसने के कारण होती है। अपररूपता (Allotropy) - कोई तत्व एक से अधिक रूपों में विद्यमान रहे, जिनके भौतिक गुण भिन्न-भिन्न हों किन्तु रासायनिक गुण समान हों, जैसे कार्बन के अपररूप हीरा तथा कोयला हैं। मिश्र धातु (Alloy) - धातुओं या धातु और अधातुओं के सरल मिश्रण और ठोस विलयनों को, जिनमें धात्विक गुण होते हैं, मिश्रधातु कहते हैं। अमलगम (Amalgam) - मरकरी का अन्य धातुओं के साथ मिश्रधातु सिल्वर अमलगम दांतों की कैविटी भरने में काम आता है।   ऐरोमैटिक यौगिक - वे यौगिक जिनमें 6 कार्बन परमाणु जुड़कर चक्र बनाते हैं। ये कार्बन परमाणु एकान्तर स्थिति में तीन एकल बन्ध के साथ और तीन द्विबन्ध के साथ जुड़े रहते हैं। एरोसोल - किसी गैस में द्रव या ठोस कणों क...